विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital News : तपोवन के पास जंगल में फटा बादल, दमुवाढूंगा में तबाही- दो स्कूल बस समेत 10 से अधिक वाहन मलबे में दबे

Updated: Tue, 20 Aug 2024 01:43 AM (IST)

Nanital News in Hindi तपोवन को जाने वाले रास्ते पर खड़ी सेंट थैरेसा स्कूल की दो बसें मलबामें धंस गई। इसके अलावा कृष्णा विहार में गलियों में खड़ी आठ क ...और पढ़ें

प्रशासन ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में सोमवार देर रात हुई बारिश के बीच तपोवन के पास बादल फट गया। जिससे देवखड़ी नाला उफान पर आ गया। बाढ़ ने तपोवन को जाने वाले रास्ते के पास बनी पत्थरों की कच्ची दीवार तोड़ दी। यहां से पानी कृष्णा विहार कालोनी में घुस गया। देखते ही देखते कृष्णा विहार समेत तीन कालोनियों के 300 से अधिक घर जलमग्न हो गए। सड़कें डूब गईं। सड़क पर खड़े वाहन बहने लगे। मलबे मेंसेंट थैरेसा स्कूल की दो बस समेत 10 वाहन दब गए हैं।

रात 8 बजे नाला आया उफान पर

दमुवाढूंगा में तपोवन को जाने वाले रास्ते के पास देवखड़ी नाला बहता है। यह नाला आबादी से होते हुए वाकवे माल के आगे पहुंचता है। सोमवार की रात आठ बजे क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से नाला उफान पर आ गया। रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज के रेंजर केएल आर्या के अनुसार तपोवन से ऊपर कक्ष संख्या 13 में बादल फटा है। जिससे देवखड़ी नाले में भयावह बाढ़ आ गई।

300 से ज्यादा घर डूबे

इधर, बाढ़ का पानी तपोवन को जाने वाले रास्ते में जंगल से होते हुए कृष्णा विहार कालोनी की गली नंबर एक व दो के बाद गायत्री विहार, दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में घुस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते सड़क पर बाढ़ आ गई। 300 से अधिक घर जलमग्न हो गए।

तपोवन को जाने वाले रास्ते पर खड़ी सेंट थैरेसा स्कूल की दो बसें मलबामें धंस गई। इसके अलावा कृष्णा विहार में गलियों में खड़ी आठ कारें बहने के बाद मलबे में फंस गईं। देर रात प्रशासन-पुलिस व नगर निगम की टीमें क्षेत्र में पहुंची। देर रात तक सड़कों व घरों से मलबा हटाने का काम जारी था। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि घरों व वाहनों को नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है।