Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nanital : वेतन के लिए आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, दी यह चेतावनी

    By badri singh bishtEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 10:04 PM (IST)

    कर्मचारियों ने बताया कि सभी कर्मचारी कर्जा लेकर परिवार का खर्चा चलाने को मजबूर हैं। वहीं आउटसोर्स कर्मियों को निकाले जाने की भी खबरें आ रही हैं। ऐसे म ...और पढ़ें

    Nanital : वेतन के लिए आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, दी यह चेतावनी
    Nanital : वेतन के लिए आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, दी यह चेतावनी

    संवाद सूत्र, कालाढूंगी : रामनगर वन प्रभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। नाराज कर्मचारी तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। कालाढूंगी रेंज में कार्यरत दर्जनों ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें नौ महीनों से वेतन नहीं मिल सका है।

    कर्मचारियों ने बताया कि सभी कर्मचारी कर्जा लेकर परिवार का खर्चा चलाने को मजबूर हैं। वहीं, आउटसोर्स कर्मियों को निकाले जाने की भी खबरें आ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को भविष्य की चिंता भी सता रही है। वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। धरने पर ललित चंद्र, अनीता, अशोक कुमार, कैलाश गोस्वामी, गणेश राम, आनंद ध्यानी, रवि आर्या, विनोद शर्मा, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह राणा, विजय आर्या, कुंदन सिंह, धन सिंह, गणेश राम आदि मौजूद रहे।