विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात में कुत्ते के भौकने पर पड़ोसी ने झोंका फायर, दहशत में आए बच्चे Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 14 Mar 2020 12:20 PM (GMT+05:30)

कुत्ते के भौकने पर भड़के एक ग्रामीण ने पड़ोसी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। फौजी के घर पर फायरिंग से घर पर मौजूद पत्नी और बच्चे सहम गए।

रात में कुत्ते के भौकने पर पड़ोसी ने झोंका फायर, दहशत में आए बच्चे Nainital News
रात में कुत्ते के भौकने पर पड़ोसी ने झोंका फायर, दहशत में आए बच्चे Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : गौलापार में कुत्ते के भौकने पर भड़के एक ग्रामीण ने पड़ोसी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। फौजी के घर पर फायरिंग से घर पर मौजूद फौजी की पत्नी और बच्चे सहम गए। कुछ छर्रे कुत्ते को लगे हैं, जबकि दीवार पर भी निशान आए हैं। महिला ने घटना की शिकायत काठगोदाम थाने में की। आरोप है कि पुलिस आरोपित को पकडऩे के बजाय मौका मुआयना कर लौट गई।

घर के सामने सड़क से गुजर रहा था युवक

खेड़ा गांव में सूबेदार बलवंत सिंह कार्की का घर है। वर्तमान ने बलवंत सिंह झांसी में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी आशा कार्की और दो बच्चे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब नो बजे पड़ोसी पंकज उप्रेती कार से उनके घर से सामने सड़क से गुजर रहा था। इसी बीच घर के कुत्ते ने भौकने शुरू कर दिया। इसी पर भड़के पंकज ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से महिला और बच्चे सहम गए। कार के जाने पर पीडि़त ने घटना की शिकायत काठगोदाम थाना पुलिस से की। कुछ पुलिस कर्मी आए और मौका मुआयना कर लौट गए।

सांसद से शिकायत के बाद जागी पुलिस

शनिवार सुबह तक कार्रवाई नहीं हुई तो आशा ने घटना की जानकारी अपने प्रधान त्रिलोक नौला और अन्य को दी। काठगोदाम थाना पुलिस के घटना को लेकर गम्भीरता नहीं दिखाने की शिकायत सांसद अजय भट्ट तक पहुंच गई। सांसद के एसएसपी से वार्ता के बाद पुलिस हरकत में आई है। ग्रामीणों को मौके से कारतूस के दो खोखे भी मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में संशोधन, लोगों पर बोझ, निजी अस्पतालों पर मेहरबानी

यह भी पढ़ें: यूपी टेलीलिंक्स कंपनी की रुद्रपुर यूनिट में लगा ताला, चिंता में कर्मचारी