विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक वर्ष पुरानी भर्ती की खबर वायरल, पिथौरागढ़ में पहुंच गए पांच सौ अधिक युवा nainital news

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Nov 2019 12:35 PM (IST)

फेसबुक पर डाली गई एक साल पुरानी खबर ने पूरे उत्तर भारत के युवाओं को परेशान कर दिया। भारी संख्या में युवा पिथौरागढ़ पहुंच गए।

एक वर्ष पुरानी भर्ती की खबर वायरल, पिथौरागढ़ में पहुंच गए पांच सौ अधिक युवा nainital news
एक वर्ष पुरानी भर्ती की खबर वायरल, पिथौरागढ़ में पहुंच गए पांच सौ अधिक युवा nainital news

पिथौरागढ़, जेएनएन : फेसबुक पर डाली गई एक साल पुरानी खबर ने पूरे उत्तर भारत के युवाओं को परेशानी में डाल दिया। सेना भर्ती से संबंधित इस खबर के चलते सैकड़ों युवा पिथौरागढ़ पहुंच गए। यहां आकर उन्हें खबर के गलत होने का पता चला। पुलिस ने युवाओं को रात में ही विशेष वाहन से वापस भेजा।

पांच सौ से अधिक युवा पहुंचे

मंगलवार को यूपी, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से करीब 500 से अधिक युवा पिथौरागढ़ पहुंचे। युवाओं ने फेसबुक पर एक समाचार पत्र की खबर देखी, जिसमें 26 नवंबर से पिथौरागढ़ में आर्मी भर्ती का जिक्र है। फेसबुक पर आई समाचार की कतरन एक वर्ष पुरानी है। पिछले वर्ष इन्हीं दिनों यहां सेना की भर्ती हुई थी। ठीक नवंबर माह में ही समाचार पत्र की यह कतरन फेसबुक पर आ गई। फेसबुक पर तेजी से फैली इस खबर की सत्यता जाने बगैर ही 500 से अधिक युवा पिथौरागढ़ पहुंच गए। युवाओं ने यहां आकर भर्ती के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वर्तमान में पिथौरागढ़ में कोई भर्ती नहीं हो रही है।

भीड़ देखकर अलर्ट हुई पुलिस

अचानक शहर में युवाओं की भीड़ देख पुलिस भी सतर्क हो गई। युवाओं से पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने फेसबुक पर भर्ती की खबर देखी थी। यूपी के सहारनपुर से आए अजित सिंह ने बताया कि उसने तीन दिन पूर्व फेसबुक पर यह खबर देखी और साथ वालों को भी इसकी जानकारी दी। जिले के एक दर्जन युवा एक साथ भर्ती के लिए यहां पहुंच गए। देर सायं यातायात निरीक्षक दरबान सिंह ने केमू से बातचीत कर पांच वाहनों की व्यवस्था की। इन वाहनों से युवाओं को हल्द्वानी के लिए भेजा गया।

डीएम ने कहा पुरानी खबर हुई थी वायरल

डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़ ने बताया कि पुरानी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के चलते तमाम शहरों से युवाओं के पिथौरागढ़ पहुंच जाने की जानकारी मिली है। वापस लौटने वाले युवाओं के अतिरिक्त पिथौरागढ़ में रह गए युवाओं के लिए आवास के इंतजाम करने के निर्देश राजस्व विभाग को दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : नए साल मेें महानगरों से कनेक्ट होगा उत्तराखंड, पंतनगर से उड़ेंगे स्पाइसजेट व इंडिगो के विमान

यह भी पढ़ें : ढेला गांव को ईको सेसेंटिव जोन से बाहर किया गया, स्टेट वाइल्ड लाइफ की बैठक में मुख्यमंत्री ने मुहर लगाई