विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉर्बेट पार्क और सीतावनी में घटी जिप्सियों की संख्‍या

By Edited By:
Published: Thu, 23 Aug 2018 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 03:54 PM (IST)

कॉर्बेट पार्क व सीतावनी पर्यटन जोन में अब नई व्यवस्था बना दी गई है। यहां अब भ्रमण कराने वाली जिप्सियों की संख्या घटा दी गई है।

कॉर्बेट पार्क और सीतावनी में घटी जिप्सियों की संख्‍या
कॉर्बेट पार्क और सीतावनी में घटी जिप्सियों की संख्‍या

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क व सीतावनी पर्यटन जोन में अब नई व्यवस्था बना दी गई है। यहां अब भ्रमण कराने वाली जिप्सियों की संख्या घटा दी गई है। कॉर्बेट व सीतावनी के पांच पर्यटन जोनों में महज 20-20 जिप्सियों से ही पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, ढेला, झिरना व दुर्गादेवी में अब सुबह व शाम को दस-दस जिप्सियों से ही पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे। इतना ही नहीं रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी पर्यटन जोन में भी चलने वाली जिप्सियों की संख्या भी कम कर दी गई है। जहां इस जोन में पहले जिप्सियों के प्रवेश की कोई सीमा तय नहीं थी। एक दिन में करीब सुबह व शाम 300-300 जिप्सियां पर्यटकों को भ्रमण के लिए ले जाती थी। बिना परमिट की निजी जिप्सियां भी पर्यटकों को घुमाती थी। अब सीतावनी में भी सुबह व शाम को दस-दस जिप्सियों को ही पर्यटकों को घूमाने की अनुमति दी जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कॉर्बेट प्रशासन व वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। वनाधिकारियों का कहना है कि नया आदेश नहीं आने तक नई व्यवस्था के तहत ही जिप्सियों का संचालन होगा।अभी बंद है यह जोन

हालांकि अभी कॉर्बेट के बिजरानी, ढेला, दुर्गादेवी, सीतावनी व झिरना जोन बरसात के चलते सुरक्षा के तहत पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद है। 

पहले कॉर्बेट में जाती थी इतनी जिप्सी-

 जोन---------सुबह---------शाम

झिरना---------30---------30

बिजरानी------30---------30

दुर्गादेवी-------15---------15

ढेला------------15---------15 

कार्बेट पार्क पर अंतरिम रूप से कब्जा ले एनटीसीए : हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बाघों के अवैध शिकार पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।