विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 17 Jun 2018 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:08 PM (GMT+05:30)

रविवार को एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से नैनीताल में पर्यटन प्रभावित हो रहा है।

जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश
जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानी, नैनीताल [जेएनएन]: नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने प्रशासन की लापरवाही से नैनीताल में पर्यटन प्रभावित होने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारियों ने नैनीताल को अपनी आरामगाह बना दिया है। जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वह काम नहीं कर सकते तो तत्काल नैनीताल छोड़ दें। साथ ही हल्द्वानी में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थित पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नैनीताल जिले में भारी पुलिस फोर्स है, लेकिन फिर भी आपराधिक घटनाओं का खुलासा नहीं किया जा रहा। अब कांग्रेस पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता को साथ लेकर सड़क पर उतरेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को बंद कर दिया है। सर्वाधिक लाभ में चलने वाली बाजपुर चीनी मिल भी बंदी के कगार पर है। वित्तीय प्रबंधन में सरकार पूरी तरह विफल है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी जुलाई के पहले हफ्ते तक होगी गठित

यह भी पढ़ें: सचिवालय में भर्ती के नाम पर ठगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

यह भी पढ़ें: किशोर ने उठाई उत्तराखंड को वन प्रदेश घोषित करने की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।