विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के जश्‍न से लौट पर रहे थे, मोड़ पर पलटी कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 04 Feb 2020 02:37 PM (IST)

रुद्रपुर में दिनेशपुर मोड़ पर कार गडढे में पलट गई। इससे कार सवार हल्द्वानी निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

शादी के जश्‍न से लौट पर रहे थे, मोड़ पर पलटी कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर nainital news
शादी के जश्‍न से लौट पर रहे थे, मोड़ पर पलटी कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर में दिनेशपुर मोड़ पर कार गड्ढे में पलट गई। इससे कार सवार हल्द्वानी निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसका पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शादी समारोह से लौट रहे थे

हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय किशन सिंह राणा पुत्र दिलीप सिंह सोमवार को कार यूके-04-एबी-4675 से शादी समारोह में दिनेशपुर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि देर रात 12 बजे के आसपास किशन अपने साथी रविश सिंह, ज्ञान सिंह निवासी फतेहपुर और लक्की सिंह निवासी गौलापार के साथ कार से वापस घर को जा रहे थे। इसी बीच दिनेशपुर मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गडढे में पलट गई। इससे कार सवार किशन, रविश, ज्ञान सिंह और लक्की घायल हो गए।

उपचार के दौरान किशन सिंह की मौत

यह देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान किशन सिंह की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के परिजन मंगलवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां किशन की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घायल रविश सिंह, ज्ञान सिंह और विक्की का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अधिवक्ता की फेसबुक आइडी हैक कर फ्रॉड ने आठ दोस्‍तों को मैसेज कर मांगे रुपए

यह भी पढ़ें : फर्जी तरीके से उत्‍तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ कांस्टेबल बरेली में हत्या के मामले में आरोपित निकला