विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

lockdown in Uttarakhand : जल संस्थान के 50 फीसद स्टाफ को वर्क फ्राम होम का आदेश

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 24 Mar 2020 05:49 PM (IST)

हल्द्वानी डिविजन के 50 फीसद अफसर व कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनका रोस्टर बनाकर काम चलाया जा रहा है।

lockdown in Uttarakhand : जल संस्थान के 50 फीसद स्टाफ को वर्क फ्राम होम का आदेश
lockdown in Uttarakhand : जल संस्थान के 50 फीसद स्टाफ को वर्क फ्राम होम का आदेश

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्​देनजर जलसंस्थान ने भी वर्क फ्राम होम करवाना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी डिविजन के 50 फीसद अफसर व कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनका रोस्टर बनाकर काम चलाया जा रहा है। वहीं जल संस्थान ने भी अपने कलेक्शन सेंटर मंगलवार से बंद कर दिए हैं। केवल ऑनलाइन ही पेयजल बिल जमा कराए जा रहे हैं।

कर्मचारियों का बनाया गया रोस्‍टर  

जलसंस्थान के हल्द्वानी डिवीजन के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि शासन के वर्क फ्राम होम के आदेश का पालन किया जा रहा है। वर्तमान में सहायक अभियंता से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक कार्यालय में कुल 43 अफसर व कर्मचारी कार्यरत हैं। इनका रोस्टर बनाकर आधे स्टाफ को घर से काम करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अफसर से लेकर कर्मचारियों तक का पांच-पांच दिन का रोस्टर बनाया गया है। इसके साथ ही मंगलवार से जलसंस्थान के सभी कलेक्शन सेंटरों में बिल जमा कराने का काम बंद करा दिया गया है। बिल जमा कराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं से ऑनलाइन जमा कराने की अपील की जा रही है।

प्यास बुझाने के लिए तोड़ा लॉक डाउन का आदेश

बरेली रोड स्थित उजालानगर में पेयजल संकट चरम पर पहुंच गया है। वहां पर टैंकरों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को भी टैंकरों से उजालानगर में जलापूर्ति हुई। टैंकर आते ही कोरोना वायरस से बचाव को जारी लॉकआउट के आदेश को दरकिनार कर लोग बाल्टियां लेकर उमड़ पडे। क्षेत्रवासियों के मुताबिक जलसंकट गहराने से पीने तक के पानी के लाले पड़ने लगे हैं। इधर अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि जिन इलाकों से पानी की समस्या की शिकायत आ रही है, वहां टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।

यह भी पढ़ें  

घरों से बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन में ब्रेड जैम खाकर चला रहे काम

= हाइकोर्ट ने सरयू नदी बागेश्वर में खनन कार्य में भारी मशीनों के उपयोग पर लगाई रोक