विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को राष्‍ट्रपति काेविंद ने प्रदान किया पद्मश्री अवार्ड

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 16 Mar 2019 02:43 PM (IST)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को 2019 के लिए राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को पद्मश्री प्रदान किए।

अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को राष्‍ट्रपति काेविंद ने प्रदान किया पद्मश्री अवार्ड
अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को राष्‍ट्रपति काेविंद ने प्रदान किया पद्मश्री अवार्ड

हल्‍द्वानी, जेएनएन : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को 2019 के लिए राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को पद्मश्री प्रदान किए। यह सम्‍मान उन्‍हें मशहूर फोटोग्राफर अनूप शाह को फोटोग्राफी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया।

प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने गए फोटोग्राफर अनूप शाह का पूरा जीवन पर्वतारोहण, पर्यावरण संरक्षण और फोटोग्राफी के लिए समर्पित रहा है। 350 से ज्यादा उनके फोटोग्राफ्स को पुरस्कार मिल चुका है, जबकि 3500 से ज्यादा फोटोग्राफ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का हिस्सा बन चुके हैं। अनूप शाह कई ट्रैकिंग अभियानों में शामिल रह चुके हैं, उन्होंने छह दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण किया है।

पिता से उपहार में मिले कैमरे से शौक को बनाया कॅरियर

अनूप शाह का जन्म 8 अगस्त 1949 में नैनीताल में हुआ था। फोटोग्राफी की शुरुआत उन्होंने अपने पिता की तरफ से उपहार में मिले कैमरे से की, धीरे-धीरे उनका ये शौक जूनून बन गया। स्वभाव से बेहद शांत अनूप शाह को उत्तराखंड के पर्यावरण और जैव विविधता की गहरी जानकारी है। उन्हें हिमालय, यहां की वनस्पतियों और जैव विविधता का इन्साइक्लोपिडिया कहा जाता है। वो पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर मुहिम चलाते रहे हैं। उत्तराखंड की जड़ी-बूटियों और बुग्यालों को बचाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है।

हिमालयवासियों को समर्पित किया सम्‍मान

अनूप के खींचे चित्र राजभवन की कॉफी टेबल से लेकर राज्य के प्रमुख संस्थानों के कैलेंडर्स में देखे जा सकते हैं। पद्मश्री शेखर पाठक के साथ उनकी किताब कुमाऊं हिमालय टेंपटेशन भी प्रकाशित हुई है। शाह ने इस इस पुरस्कार को हिमालयवासियों को समर्पित किया है।

यह भी पढें : अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा का तिलिस्‍म तोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, समझिए पूरा गणित

यह भी पढ़ें : आजाद हिंद फौज के सिपाही पदम सिंह कोरंगा ने 101 साल की उम्र में ली आ‍खिरी सांस