Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पैसेंजर बस, कई यात्री घायल

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 05:42 PM (GMT+05:30)

    रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर एक पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। यह घटना रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर हुई, जहाँ बस अचानक नियंत ...और पढ़ें

    हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। जागरण

    हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। जागरण

    HighLights

    1. रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर हुई बस दुर्घटना

    2. अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस

    3. दुर्घटना में कई यात्री हुए घायल

    जागरण संवाददाता, हल्‍द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर कालाढूंगी हाईवे पर एक पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। बताया गया कि ग्राम हरिपुर धमोला में बस व कार में भिडंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है।

    वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। गंभीर घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।