विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनियंत्रित होकर बस खाई की ओर पलटी, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल, सभी को किया रेफर

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:13 PM (IST)

नागचूला से रामनगर जा रही आदर्श सेवा की बस डोटियाल क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर कटपतिया में पहाड़ी की ओर पलट कई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर बस खाई की ओर पलटी, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल, सभी को किया रेफर
अनियंत्रित होकर बस खाई की ओर पलटी, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल, सभी को किया रेफर

मानिला/रामनगर (रानीखेत) : नागचूला से रामनगर जा रही आदर्श सेवा की बस डोटियाल क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर कटपतिया में पहाड़ी की ओर पलट कई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को बसों से निकाला गया है। सभ्‍घायलों को गंभीर हालत में रामनगर रेफर कर दिया गया है। इसके पहले उन्‍हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये हैं घायल, इनमें पांच यात्री रामनगर रेफर

  • चालक,नंदन सिंह मेहरा निवासी सासखोली,क्वैरला (सल्ट), रेफर
  • परिचालक,सुंदर सिंह मेहरा निवासी जमराड़ थाना चौखुटिया,रेफर
  • सुरेश राम निवासी कल्याणपुर, स्याल्दे, रेफर
  • रजनी देवी निवासी पटवाल जसपुर (सल्ट)
  • हरीश राम धनेटा स्याल्दे
  • आनंद सिंह,चचरौटी स्याल्दे
  • नीमा देवी,चचरौटी,स्याल्दे
  • देव सिंह,ओखली थैलीसैण (पौड़ी गढ़वाल) रेफर
  • रोहित सिंह निवासी ओखला थैलीसैड़ (पौड़ी गढ़वाल)
  • श्याम सुंदर, पटवाल जसपुर(सल्ट)
  • प्रियांशी, पटवाल जसपुर(सल्ट),रेफर
  • अतर सिंह खड़कपुर देवीपुरा (काशीपुर)
  • कविता देवी, पटौडी ( सल्ट)

यह भी पढ़ें : जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस पर हाथी का हमला, शीशा क्षतिग्रस्‍त किया, दहशत

यह भी पढ़ें : साइबर ठगों ने एक और सैन्य कर्मी के एकाउंट से 60 हजार निकाले, गाजियाबाद से हुई निकासी