विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें : आज से काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:34 PM (IST)

काठगोदाम से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सप्ताह में मात्र तीन दिन संचालित होने वाली काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार से पांच दिन चलेगी।

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें : आज से काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी
यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें : आज से काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी

हल्द्वानी, जेएनएन : काठगोदाम से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सप्ताह में मात्र तीन दिन संचालित होने वाली काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार से पांच दिन चलेगी। लखनऊ के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से लंबे समय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिमांड पर मुहर लगा दी है। अब काठगोदाम से जाने वाली 15044 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। जबकि लखनऊ जंक्शन से आने वाली 15043 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

समय सारिणी 15044 एक्सप्रेस

काठगोदाम - 10:55 बजे सुबह

हल्द्वानी    - 11:13

लालकुआं - 11:55

पंतनगर    - 12:22

किच्छा    - 12:35

बहेड़ी     - 12:53

भोजीपुरा - 13:50

इज्जतनगर - 14:06

बरेली सिटी - 14:45

बरेली     - 15:03

लखनऊ - 18:45

समय सारिणी 15043 एक्सप्रेस

लखनऊ - 23:25 बजे रात

बरेली     - 03:58

बरेली सिटी - 04:20

इज्जतनगर - 04:40

भोजीपुरा - 04:55

बहेड़ी     - 05:20

किच्छा    - 05:41

पंतनगर    - 06:08

लालकुआं - 06:35

हल्द्वानी    - 07:25

काठगोदाम - 08:00 बजे सुबह

यह भी पढ़ें : लालकुआं रेलवे स्टेशन पर भी यात्री यूटीएस एप के जरिए बुक करा सकेंगे टिकट