विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रकाश जोशी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 21 Feb 2019 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:41 PM (IST)

कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) पद से मुक्त कर दिया है। हल्द्वानी निवासी ...और पढ़ें

प्रकाश जोशी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया
प्रकाश जोशी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

हल्द्वानी, जेएनएन : कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) पद से मुक्त कर दिया है। हल्द्वानी निवासी प्रकाश दो बार कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हार चुके हैं। हाल तक उन्हें राहुल गांधी की टीम का सदस्य बतौर देखा जाता था।

एआइसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से 19 फरवरी को जारी पत्र में पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है। इसमें यूपी वेस्ट व ईस्ट में तीन-तीन सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रियंका गांधी के साथ संबद्ध किया है। साथ ही प्रकाश जोशी व नसीब सिंह को पद मुक्त कर दिया गया है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से 2012 व 2017 में चुनाव लड़ चुके प्रकाश को दोनों ही बार भाजपा के बंशीधर भगत के हाथों मात खानी पड़ी थी। इसके साथ पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं से मतभेद के चलते प्रकाश जोशी लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। एक तरफ जहां राष्ट्रीय सचिवों की सूची में प्रकाश का नाम न शामिल होने पर कुछ कांग्रेसी इसे पार्टी में उनके घटते कद के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि जल्द ही प्रकाश को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : 25 फरवरी को हल्द्वानी में किसानों से सीधा संवाद करेंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता आशाराम बापू को हाईकोर्ट से फिर बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।