Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News: घर में घुसकर गर्भवती महिला से मौसा ने की छेड़खानी, प्रसव पीड़ा के बाद जन्‍मे शिशु की मौत

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:17 AM (IST)

    रामनगर में एक गर्भवती महिला के साथ उसके मौसा ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर मौसा ने उसे धक्का दे दिया जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। घर में ...और पढ़ें

    गर्भवती महिला से मौसा ने छेड़खानी की। जागरण
    गर्भवती महिला से मौसा ने छेड़खानी की। जागरण

    HighLights

    1. विरोध करने के बाद महिला को हुई ब्लीडिंग
    2. सामान्य डिलीवरी के बाद बच्ची की हुई मृत्यु

    जागरण संवाददाता, रामनगर। घर में सो रही गर्भवती महिला से मौसा ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मौसा ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घर में सामान्य डिलीवरी के बाद पैदा हुई बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में महिला के पिता ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीरी दी है।

    मोहल्ला भवानीगंज निवासी जगदीश आर्य ने बताया कि उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती है। 31 अगस्त को उसकी पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी उसका बैलपड़ाव निवासी मौसा घर आया और पुत्री को अकेला देख उससे अश्लील हरकतें व जोर जबरदस्ती करने लगा।

    उसकी पुत्री मौसा के चंगुल से छूटकर भागी तो उसने धक्का दे दिया। इससे पुत्री के पेट में लग गई। उसकी पुत्री ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौसा मारपीट करने लगा। इससे उसकी पुत्री को ब्लीडिंग होने लगी।

    इसे भी पढ़ें-लखनऊ समेत पूर्वांचल में आज और कल भारी बारिश, पढ़ें आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट

    इसके बाद उसका घर में ही उपचार किया गया। मंगलवार सुबह घर में ही सामान्य डिलीवरी हुई। लेकिन बच्ची की हालत खराब हो गई। सुबह 11 बजे करीब बच्ची की मौत हो गई। महिला के पिता जगदीश ने बताया कि आरोपित उसकी पुत्री का मौसा है। मौसा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।

    खबरें और भी

    जगदीश ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाकर जानकारी ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें-पोकर और रमी को लेकर हाई कोर्ट ने दिया बयान, बोले-'यह जुआ नहीं, कौशल का खेल है'