विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ चार्जशीट द‍ाखिल करने की तैयारी

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 07 Mar 2020 05:42 PM (GMT+05:30)

एनएच-74 मुआवजा घोटाले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ एसआइटी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ चार्जशीट द‍ाखिल करने की तैयारी
एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ चार्जशीट द‍ाखिल करने की तैयारी

रुद्रपुर, जेएनएन : एनएच-74 मुआवजा घोटाले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ एसआइटी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। अब तक एसआइटी 107 अधिकारी, कर्मचारी, किसान, बिल्डर्स के खिलाफ 10 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

बता दें कि एनएच-74 निर्माण के दौरान किसानों ने अधिकारी, कर्मचारियों और बिचौलियों से मिलीभगत कर बैक डेट पर भूमि का 143 कर सरकार से करोड़ों का अतिरिक्त मुआवजा लिया था। जांच में इसकी पुष्टि हुई तो सिडकुल चौकी में मार्च 2017 में मुकदमा दर्ज किया गया, साथ ही एसआइटी का गठन कर लिया गया था। जांच में 211 करोड़ से अधिक का घोटाले की पुष्टि होने के बाद एसआइटी ने 26 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, किसान और बिल्डर्स गिरफ्तार कर लिए थे, जबकि कुछ किसानों ने कोर्ट में सरेंडर कर लिया तो कुछ कनाडा भाग गए थे। तीन साल की जांच के दौरान एसआइटी अब तक 107 लोगों के खिलाफ 10 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इधर, जांच अब अंतिम चरणों में है। ऐसे में एसआइटी ने जहां बीते दिनों 26 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वहीं अब कनाडा में रह रहे चार किसानों के खिलाफ एसआइटी चार्जशीट की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : रुद्रपुर में पांचा दुकानों को खंगालने वाले अंतराज्यीय तीन चोर गिरफ्तार, एक फरार

यह भी पढ़ें : कुमाऊं के बाजारों पर दिखने लगा कोरोना का असर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित