यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Loksabha Election 2019 : मोदी की ढूंढ़ रहे काट, रुद्रपुर में प्रियंका कर सकती हैं रोड शो
पीएम मोदी की रैली ने कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। इस रैली की काट के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी पर दांव खेल सकती है। रुद्रपुर में उ ...और पढ़ें

रुद्रपुर, जेएनएन : पीएम मोदी की रैली ने कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। इस रैली की काट के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी पर दांव खेल सकती है। रुद्रपुर में उनका रोड शो कराने की तैयारी चल रही है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में हाईकमान से बात भी की है। विधानसभा चुनाव में मोदी की रैली रुद्रपुर में असर दिखा चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में भी मोदी की रैली ने विपक्षी खेमे में खलबली मचाई है। कांग्रेस ने इस रैली पर मंथन करते हुए रुद्रपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो को कसरत तेज कर दी है।

रुद्रपुर भाजपा का गढ़ माना जाता है, ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि प्रियंका का रोड शो यहां बदलाव लाने वाला हो सकता है। रुद्रपुर के साथ ही गदरपुर और किच्छा में भी रोड शो के जरिये वोटरों को रिझाने की कोशिश की जा सकती है। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बताया कि इस संबंध में हाईकमान के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को सुझाव दिया है। जल्द ही प्रियंका का यहां कार्यक्रम लग सकता है। उधर, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और नगर महामंत्री अमनदीप ङ्क्षसह विर्क का कहना है कि कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक यहां आने हैं। हल्द्वानी में राहुल गांधी की रैली पहले ही प्रस्तावित है, ऐसे में रुद्रपुर में प्रियंका का रोड शो कराने के लिए कमेटी पुरजोर कोशिश कर रही है।