विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य सभा सदस्य टम्टा ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए खतरनाक nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 21 Dec 2019 10:15 PM (IST)

राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से देश में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

राज्य सभा सदस्य टम्टा ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए खतरनाक nainital news
राज्य सभा सदस्य टम्टा ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए खतरनाक nainital news

चम्पावत, जेएनएन : राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से देश में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भाजपा सरकार संविधान की हत्या कर पूरे देश में आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है।

शुक्रवार को नगर पालिका में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य सभा सदस्य टम्टा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के नागरिकों के साथ पक्षपात करने वाला है। बताया कि केंद्र सरकार एनआरसी रजिस्टर कानून लाने की बात कर रही है जो कि देश के लिए काफी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वालों का दमन किया जा रहा है। जगह-जगह धारा 144 लागू कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

प्रदीप टम्टा ने ऑलवेदर रोड लंबे समय तक बंद होने के लिए भाजपा के विधायकों ओर प्रशासनिक मशीनरी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि एक्सप्रेस वे और हाईवे के निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाती है लेकिन इस प्रकार की कोई व्यवस्था न कर एक माह तक हाईवे बंद कर दिया गया है। बताया कि एनएच बंद होने से खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें : हाईवे बंद होने के के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरेगी कांग्रेस, करेंगे धरना-प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : हरिद्वार के गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की स्थापना के सम्बंध में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब