विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेप केस में जेल से छूटे आरोपित की धमकी, 'गवाही दी तो पूरे परिवार को मार दूंगा'

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:04 AM (IST)

मुरादाबाद में दर्ज दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटे आरोपित ने पीड़िता और उसके परिवार को गवाही न देने ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुरादाबाद में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर आरोपित ने महिला और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद से ही आरोपित लगातार फोन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला को परेशान कर रहा है। महिला की तहरीर पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी मुनेश सैनी से हुई थी। आरोप है कि एक जून 2026 को मुनेश उसे मुरादाबाद के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में महिला की शिकायत पर भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला के अनुसार, 24 जुलाई को जेल से छूटने के बाद आरोपित उसे फेसबुक की अलग-अलग आइडी और काल के माध्यम से धमकाने लगा।

21 अक्टूबर को भी उसने फोन कर गालीगलौज की और मुकदमे में गवाही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर नई आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट भी किए।

महिला ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह डरी हुई है। उसे अपनी और परिवार की जान का खतरा है। इसी वजह से वह मुरादाबाद जाकर मुकदमे की पैरवी करने से भी डर रही है। उसने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- पिता ने किया दुष्कर्म, हरिद्वार से भागकर हिमाचल पहुंची बेटी... बहन को बताया सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।