Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल भराकर बिना पैसे दिए भागा स्कार्पियो चालक, कर्मी ने स्कूटी से पीछा कर निकलवाए रुपए

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:12 AM (IST)

    भीमताल के खुटानी स्थित एक पेट्रोल पंप से स्कार्पियो चालक पेट्रोल भराकर बिना पैसे दिए भाग निकला। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, भवाली। भीमताल के खुटानी में स्थित एक पेट्रोल पंप से गुरुवार को एक स्कार्पियो वाहन स्वामी ने पेट्रोल भराया और मौका मिलते ही बिना पैसा दिए भाग निकला।

    पेट्रोल कर्मी ने स्कूटी से उसका पीछा किया। करीब दो किमी दूर गोरखपुर चौराहे के समीप उसे पकड़ा लिया। जिसके बाद चालक इस हरकत पर शर्मिंदा होने के बजाय बहस करता नजर आया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    पेट्रोल पंप कर्मी राजेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि स्कार्पियो चालक ने वाहन में पेट्रोल भराया और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। उसका पीछा करने पर पकड़ा और तेल के पैसे लेकर उसे छोड़ा गया।