विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी की तलाश में हल्द्वानी पहुंची SIT, चर्चाओं का बाजार गर्म

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 12:43 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी की सक्रियता को लेकर हल्द्वानी में चर्चाएं तेज हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, गिरधारी लाल साहू

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, गिरधारी लाल साहू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में एसआईटी की सक्रियता को लेकर बुधवार को हल्द्वानी में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

सुबह से ही टीम के आरटीओ रोड स्थित लालपुर नायक में बृजानंद विहार मंत्री के आवास पर पहुंचने की खबरें फैलती रहीं। कुछ चर्चाओं में एसआईटी के मुक्तेश्वर तक पहुंचने की बात भी कही गई। हालांकि, टीम की हल्द्वानी में मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र भी इस संबंध में जवाब देने से परहेज करते रहे।

हल्द्वानी में एसओजी से जुड़े सूत्रों के हवाले से गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू की तलाश में एसआईटी के पहुंचने की बात कही गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। दरअसल, मंत्री रेखा आर्या के आवास में वर्तमान में एक पीआरडी जवान व तीन स्टाफ कर्मी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से यहां कोई टीम नहीं पहुंची। यह आवास मंत्री रेखा आर्या का ही है।

बता दें कि एसआईटी की कार्रवाई को लेकर पहले भी हलचल रही है। तीन दिन पहले टीम बरेली पहुंची थी, लेकिन वहां से उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था। इसके बाद बुधवार को हल्द्वानी में दबिश दिए जाने की चर्चाओं ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया। मंत्री रेखा आर्या के घर के बाहर भी सुनसानी पड़ी रही। जबकि अंदर कुछ कर्मी निर्माण कार्यों की देखरेख में जुटे थे।

15 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

मंत्री रेखा आर्य ने बीती 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में मारपीट, धोखे से शादी करने और हत्या की साजिश समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। इसके बाद से गिरधारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा है।

यह मामला स्थानीय पुलिस से संबंधित नहीं है। एसआईटी का कार्यक्षेत्र पूरा प्रदेश है। ऐसे में टीम की गतिविधियों के संबंध में स्थानीय पुलिस को जानकारी होना जरूरी नहीं है। अगर एसआईटी हमसे कोई सहयोग मांगेंगी तो हम बिल्कुल देंगे। - डा. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

यह भी पढ़ें- रेखा आर्या-साहू विवाद: एसआईटी जुटा रही साक्ष्य, पति भाग सकता है विदेश... एयरपोर्ट पर चौकसी

यह भी पढ़ें- बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।