विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Uttarakhand: पहाड़ में शून्य के निकट पारा, मैदान में भी गिरावट जारी; सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम

Published: Sun, 08 Dec 2024 07:56 PM (IST)

Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। नैनीताल के मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ...और पढ़ें

Snowfall in Uttarakhand: ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। जागरण
Snowfall in Uttarakhand: ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। जागरण

HighLights

  1. मुक्तेश्वर में 24 घंटे के भीतर 2.9 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान
  2. हल्द्वानी में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की गई रिकार्ड

जासं, हल्द्वानी। Snowfall in Uttarakhand: पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार ठिठुरन में वृद्धि हो रही है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। जबकि रात का पारा शून्य के निकट है। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है।

वहीं, हल्द्वानी सहित जिले के मैदानी हिस्से में भी पारे की गिरावट का क्रम जारी है। दिन के तापमान में 24 घंटे के भीतर दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे दोपहर में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मुक्तेश्वर में रविवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि, शनिवार को दिन में 15 डिग्री और रात में 4.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री और न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में कोतवाली के मालखाने का हाल : चूहे पी गए शराब, बारिश में टपकती छत से कुर्की के सामान खराब

हल्द्वानी में महसूस हो रही सर्द हवाएं

वहीं, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। जिले के मैदानी हिस्से में शनिवार की अपेक्षा रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई, लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। इधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही ठंड के प्रभाव से हल्द्वानी में सर्द हवाएं महसूस हो रही हैं। ऐसे में दिन के समय ही कंपकंपी छूट रही है।

सर्दी के सीजन की सूखी शुरुआत बढ़ा रही परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर पहले सप्ताह राज्य में 1.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य वर्षा मानी जाती है। लेकिन इस बार महीने की शुरुआत सूखी रही है। वर्षा नहीं होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सर्दी, जुकाम की समस्या बढ़ रही है।

बादल छाए , ठंड बढ़ी, चोटियों में हिमपात अभी भी नहीं

पिथौरागढ़: उच्च हिमालय में घने बादल और अन्यत्र आंशिक बादलों के छाए रहने से बनी आस दिन ढलते ही निराशा मेंं बदल गई । दिन में ठंडी हवाएं चलने से तापमान मेंं गिरावट आ चुकी है और कड़ाके ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह से ही उच्च हिमालयी भू भाग में घने बादल छाए थे । अन्यत्र आंशिक बादल रहे।

यह भी पढ़ें- Dehradun-Mussoorie Ropeway: पहाड़ों की रानी की राह आसान, अब देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

लंबे समय बाद बादलों के आने से वर्षा और उच्च हिमालय में हिमपात की संभावना बनी थी। शनिवार की रात्रि को भारी पाला गिरा । पाला गिरने , दिन में हवा चलने से ठंड बढ़ी। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालय बादलोंं से घिरा है परंतु अभी हिमपात की कोई सूचना नहीं मिली है। निचले क्षेत्रों में छाए आंशिक बादल छट चुके हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को वर्षा और उच्च हिमालय में हिमपात की संभावना बताई गई है। उच्च हिमालय में लंबे समय से बर्फबारी नहीं होने से चोटियों की बर्फ पिघल रही है। पहाड़ काले पड़ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।