विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी ब्लाॅक प्रमुख उप निर्वाचन पद पर कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 12:27 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 06:54 PM (IST)

विकास खंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के रिक्त पद पर उप निर्वाचन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

हल्द्वानी ब्लाॅक प्रमुख उप निर्वाचन पद पर कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला
हल्द्वानी ब्लाॅक प्रमुख उप निर्वाचन पद पर कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला

हल्द्वानी, जेएनएन : विकास खंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के रिक्त पद पर उप निर्वाचन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल किए जाएंगे। कांग्रेस ने गौलापार खेड़ा के बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा से देवलचौड़ बंदोबस्ती के बीडीसी सदस्य आनंद सिंह दरम्वाल नामांकन कराने की तैयारी में है। फिलहाल अन्य किसी बीडीसी सदस्य ने दावेदारी नहीं की है, लेकिन असली तस्वीर नाम वापसी के बाद ही तय होगी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कुछ दिन पूर्व ही उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों के चयन के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया। वहीं भाजपा भी पूरी तैयारी के साथ ब्लाक प्रमुख के पद को अपने खाते में लाने के लिए कोशिशों में जुटी है। फिलहाल चार बार बीडीसी सदस्य रहे आनंद सिंह दरम्वाल को पार्टी की ओर से सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 11 जनवरी को नामांकन होगा और 12 को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। 14 जनवरी को सुबह दस से तीन बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। ब्लाक के 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान में भाग ले सकेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह कार्की ने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के केवल एक ही पद पर उप निर्वाचन होना है।

यह भी पढ़ें : आइएसबीटी का मुद्दा भाजपा व कांग्रेस के लिए सियासी अखाड़े का मैदान बना रहा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।