Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand: घर में कमरे में लटकी मिली बीएससी की छात्रा, सुसाइड नोट में था इस Online Game का जिक्र

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 07:47 PM (IST)

    हल्द्वानी में एक बीएससी की छात्रा ने ऑनलाइन लूडो गेम में लाखों रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्रा स्पेरो कॉलोनी की रहने वाली थी और उसने सुसाइड ...और पढ़ें

    ऑनलाइन लूडो गेम में हार के बाद छात्रा ने की आत्महत्या. Concept
    ऑनलाइन लूडो गेम में हार के बाद छात्रा ने की आत्महत्या. Concept

    HighLights

    1. छात्रा ने लूडो में हारने पर की आत्महत्या
    2. कमरे में मिला सुसाइड नोट, लूडो का जिक्र
    3. पिता के लाखों रुपये हारने की बात लिखी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मोबाइल पर आनलाइन लूडो गेम खेलने वाली बीएससी की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मरने की वजह आनलाइन लूडो गेम का जिक्र किया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह लूडो में चार-पांच लाख रुपये हार चुकी है। इसलिए अब वह और नहीं जी सकती है।

    बरेली रोड पर स्थित स्पेरो कालोनी निवासी 21 वर्षीय हर्षिता जोशी एमबीपीजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता प्रेमानंद जोशी जेल पुलिस अल्मोड़ा में तैनात हैं। शुक्रवार को हर्षिता घर पर अपनी मां व भाई के संग थी। दोपहर में भाई व मां बाजार में किसी काम के लिए आए थे।

    वापस घर पहुंचे तो कमरे के अंदर हर्षिता का शव फंदे पर लटका मिला। हो हल्ला होने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फंदे से उतारकर हर्षिता को एसटीएच पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इधर, घटना के बाद पुलिस ने घर के तलाशी ली। जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें हर्षिता ने लिखा था कि वह मोबाइल पर आनलाइन लूडो गेम खेलती थी। इस गेम में उसे पहले मुनाफा हुआ। बाद में उसने अपने माता-पिता के चार-पांच लाख रुपये डुबो दिए।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार हर्षिता ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम पर लिखा है। कहा है कि उसने उनके लाखों रुपये गेम में डुबा दिए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसलिए उसे माफ करना।

    कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया था।