विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अचानक हेलीकाप्टर ने की लैंडि़ग, मैदान में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, जानिए क्‍या है मामला

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 03 Mar 2019 08:19 PM (IST)

डिग्री कॉलेज खेल मैदान में रविवार सायं अचानक एक हेलीकाप्टर के लैंडिंग करने से हड़कंप मच गया। खेल मैदान में किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नही किए गए थे।

अचानक हेलीकाप्टर ने की लैंडि़ग, मैदान में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, जानिए क्‍या है मामला
अचानक हेलीकाप्टर ने की लैंडि़ग, मैदान में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, जानिए क्‍या है मामला

बागेश्वर, जेएनएन : डिग्री कॉलेज खेल मैदान में रविवार सायं अचानक एक हेलीकाप्टर के लैंडिंग करने से हड़कंप मच गया। खेल मैदान में किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नही किए गए थे। जिससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
रविवार की शाम डिग्री कॉलेज खेल मैदान में खिलाड़ी खेल रहे थे। काफी भीड़भाड़ थी। तभी करीब पौने पांच बजे आसमान से हेलीकाप्टर खेल मैदान के ऊपर मंडराया और कुछ ही देर में लैंडिंग भी कर गया। हेलीकॉप्टर उतरते ही खेल मैदान में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हेलीकाप्टर के पायलट से जरुरी कागजात मांगे तो इस दौरान पायलट से बहस भी हो गई। फिलहाल जिस समय हेलीकाप्टर उतरा उस समय वहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही थी। न तो कोई पुलिस कर्मी मौजूद था और न ही फायर ब्रिगेड की कोई टीम। हेलीकॉप्टर की लैंङ्क्षडग को लेकर पुलिस व प्रशासन के अपने-अपने तर्क हैं। एसडीएम जयवर्धन ने बताया कि आर्यन एविएशन ने साढ़े चार बजे डिग्री कालेज मैदान पर हेलीकाप्टर उतारने की इजाजत मांगी थी। तब उनसे जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया और सशर्त इजाजत दे दी गई थी। नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति भी मांगी गई है, लेकिन पायलट ने अभी प्रस्तुत नही की है।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ङ्क्षसह ने बताया कि हेलीकाप्टर को उतारने की इजाजत ली गई थी। लेकिन, समय पर उचित संवाद व जानकारी नही होने से यह सुरक्षा व्यवस्था नही हो पाई। जिससे यह दिक्कत आई।

पुलिस कर रही कार्रवाई
सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर हेलीकाप्टर के पायलट पर पुलिस कार्रवाई की संस्तुति करेगी। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि लैंडिंग के दौरान कोई भी प्रकार का हादसा हो सकता था। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बीमार को लेने आया हेलीकाप्टर
दिल्ली से आर्यन एविएशन का हेलीकाप्टर मंडलसेरा में किसी बीमार व्यक्ति को ले जाने के लिए आया हुआ है। सोमवार को हेलीकाप्टर दिल्ली को रवाना होगा। बताया जा रहा है कि किसी बसपा नेता द्वारा दिल्ली से इसे भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें : अस्सी के दशक में बना सिलौटी पंत का हैलीपैड खंडहर में तब्दील
यह भी पढ़ें : शहद खा रहे हैं तो एंटीबायोटिक का शरीर पर नहीं होगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।