Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तराई में 15 सालों का रिकार्ड टूटा, सूर्य के तल्ख तेवर के कारण पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 08 May 2019 07:00 PM (IST)

    सूर्य के तल्ख तेवर ने तराई व भाबर में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि बुधवार को पारा उछल कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले 15 वर ...और पढ़ें

    तराई में 15 सालों का रिकार्ड टूटा, सूर्य के तल्ख तेवर के कारण पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार
    तराई में 15 सालों का रिकार्ड टूटा, सूर्य के तल्ख तेवर के कारण पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

    रुद्रपुर, जेएनएन : सूर्य के तल्ख तेवर ने तराई व भाबर में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि बुधवार को पारा उछल कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले 15 वर्षों में सर्वाधिक है। तापमान बढऩे से सुबह पूर्वाह्न बजे से शाम चार बजे तक औद्योगिक शहर रुद्रपुर की सड़कें और बाजार खाली नजर आए। दोपहर में धूल भरी गर्म हवाएं लोगों को और भी परेशानियां बढ़ाती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों व तराई में 11 व 12 मई को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

    जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके ङ्क्षसह ने कहा कि अगले तीन दिनों तक तेज धूप के साथ गर्मी में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 11 व 12 को बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 10 प्रतिशत और हवा की गति 8.2 किमी. प्रतिघंटे रही।

    मई में पिछले नौ वर्षों का आकड़ा

    वर्ष     अधिकतम     न्यूनतम 

    2011      35.0       19.7

    2012      37.2       21.5

    2013      38.8       18.4

    2014      36.0       21.9

    2015      38.5       25.5

    2016      34.5       24.2

    2017      38.0       27.4

    2018      39.5       23.4

    2019      41.5       17.9

    यह भ्‍ाी पढ़ें : कैलास मानसरोवर यात्रियों को परोसा जाएगा बुरांश का जूस और कुमाऊंनी व्यंजन, जानिए

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप