विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अप्रैल मध्य तक तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 10 Apr 2020 10:14 PM (IST)

कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दिन के समय तेज धूप में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना अब चुभने लगा है। चटख धूप के चलते तापमान में इजाफा हुआ है।

अप्रैल मध्य तक तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा nainital news
अप्रैल मध्य तक तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दिन के समय तेज धूप में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना अब चुभने लगा है। चटख धूप के चलते तापमान में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

अप्रैल की शुरुआत से गर्मी अपना असर दिखाने लगी थी। अब धीरे-धीरे तापमान में तेजी आने लगी है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं, शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे और बढ़ेगी। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगेगा। अप्रैल मध्य तक तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुमाऊं में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने इस बार गर्मी अधिक रहने की संभावना जताई है। वहीं, मानसूनी बारिश भी इस बार सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।

दस वर्षों में अप्रैल का अधिकतम तापमान

वर्ष            तापमान         दिनांक

2019        38.6             29

2018        37.8             19

2017        38.6             29

2016        39.2             27

2015        37.0             21

2014        38.7             30

2013        38.9             30

2012        37.3             20

2011         37.5            29

2010        40.7             12

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)

उत्तराखंड में कोरोना अभी मैदानी बीमारी, पहाड़ में अब तक मिला सिर्फ एक केस

रामपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले हल्द्वानी के लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही हल्द्वानी पुलिस 

लॉकडाउन में टूट गई फूल कारोबारियों की कमर, शादी-ब्याह टलने व मंदिरों के बंद होने से ठप हुई डिमांड

रामपुर में कोेरोना पॉजीटिव पाए गए पांचों जमाती नहीं लौटे थे हल्द्वानी

मुस्‍लिम बस्‍ती में डॉक्‍टरों की टीम और पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाकर स्‍वागत