विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 06 Jan 2018 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 10:44 PM (IST)

मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे कंडीशन लगातार बनी है। दोपहर में हल्द्वानी में अधिकतम तापमान सामान्य से -7 डिग्री नीचे लुढ़क गया।

हल्द्वानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार
हल्द्वानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

हल्द्वानी(नैनीताल),[जेएनएन]: दो जनवरी से जारी सर्दी का सितम शनिवार को भी पूरे दिन बना रहा। मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे कंडीशन लगातार बनी है। दोपहर में हल्द्वानी में अधिकतम तापमान सामान्य से -7 डिग्री नीचे लुढ़क गया, जबकि सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया किया गया।

तराई-भाबर में यह अब तक के सीजन की सबसे ठंडी रात और दिन रहा। वहीं, अल्मोड़ा में -4.6 एवं मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर सुबह और शाम को ठिठुरन से भरी कंपकंपी महसूस की गई। हालांकि पहाड़ों में पूरी धूप खिलने से दोपहर के समय ठंड से मामूली राहत मिली।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के मैदानी इलाकों में रविवार से अगले 48 घंटो तक कोल्ड-डे कंडीशन बनी रहेगी। साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर पाला पडऩे की संभावना है।

 

शनिवार को कहां कितना तापमान

स्थान---------अधिकतम---------न्यूनतम 

नैनीताल---------12.2------------ 4.0

मुक्तेश्वर--------11.3------------(-1.0)

हल्द्वानी---------12.3-------------2.5

अल्मोड़ा---------18.7--------------(-4.6) 

पिथौरागढ़-------15.5---------------1.2

चंपावत-----------14.0---------------2.9

बागेश्वर---------15.5----------------1.2

ऊधमसिंह नगर--12.3--------------2.5

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर पड़ रही मौसम की मार, पहाड़ से लेकर मैदान बेहाल

यह भी पढ़ें: आप करने वाले हैं ट्रेन का सफर तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी 

यह भी पढ़ें: बीएसएनएल लेकर आया अनलिमिटेड कॉलिंग व डाटा के दो नए आकर्षक प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।