विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रत्याशियों का आय-व्यय का ब्योरा देने की आज अंतिम तिथि

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 01:31 PM (GMT+05:30)

निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के आय-व्यय का हिसाब देने की 10 नवंबर को आखिरी तारीख है। सभी मेयर प्रत्याशियों ने हिसाब दे दिया है।

प्रत्याशियों का आय-व्यय का ब्योरा देने की आज अंतिम तिथि
प्रत्याशियों का आय-व्यय का ब्योरा देने की आज अंतिम तिथि

नैनीताल (जेएनएन) : निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के आय-व्यय का हिसाब देने की 10 नवंबर को आखिरी तारीख है। सभी मेयर प्रत्याशियों ने हिसाब दे दिया है। इसके साथ ही 168 प्रत्याशियों ने हिसाब दे दिया है। कोषाधिकारी व आय-व्यय प्रभारी एनसी पांडे ने बताया कि पहले चरण का आय-व्यय का हिसाब 10 नवंबर तक देना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित होने होगी कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया है कि मतदान कार्य को शांतिपूर्वक व  निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए 400 पीठासीन अधिकारी व 400 मतदान अधिकारी प्रथम ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इन सभी 800 कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मध्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को हॉल के बाहर डमी मत पत्रों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी अनुपस्थित रहेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी समर में स्थापना दिवस भूले जिम्मेदार : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में दिन भर चुनावी दलों के नारे गूंजते रहे, लेकिन चुनावी हलचल में राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि राज्य स्थापना दिवस को ही भूल गए। न तो यहां पर कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ और न किसी तरह का कोई कार्यक्रम। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी भूल गए। सुबह से ही किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोग इसी आस में बैठे थे कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन देर शाम तक कुछ नहीं हुआ तो उन्हें भी मायूसी देखने को मिली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।