विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिटायर्ड पशु पालन विभाग कर्मी का घर खंगाला, लाखों के जेवर और नगदी उड़ाई

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 19 Feb 2019 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:24 PM (IST)

कुसुमखेड़ा के गैस गोदाम रोड में रहने वाले रिटायर्ड पशुपालन विभाग कर्मी का बंद घर चोरों ने खगाल दिया। चोर ...और पढ़ें

रिटायर्ड पशु पालन विभाग कर्मी का घर खंगाला, लाखों के जेवर और नगदी उड़ाई
रिटायर्ड पशु पालन विभाग कर्मी का घर खंगाला, लाखों के जेवर और नगदी उड़ाई

हल्द्वानी, जेएनएन : कुसुमखेड़ा के गैस गोदाम रोड में रहने वाले रिटायर्ड पशुपालन विभाग कर्मी का बंद घर चोरों ने खगाल दिया। चोर घर मे रखे लाखों रुपये के जेवर और नगदी उड़ा ले गए। सुबह घटना का पता लगने से कुसुमखेड़ा में दहशत फैल गई है। रिटायर्ड कर्मी का परिवार रानीखेत से आ रहा है।

गैस गोदाम रोड स्थित शिव विहार सेक्टर तीन में रिटायर्ड पशुपालन कर्मी जगदीश चंद्र आर्य परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे मनोज आर्य दैनिक जागरण में कार्यरत हैं। शनिवार को जगदीश के भाई गोपाल राम आर्य की हल्द्वानी के शंकर अस्पताल में मत्यु हो गई थी। रविवार को जगदीश और मनोज शव लेकर कालिका रानीखेत के लिए रवाना हुए। सोमवार की दोपहर मनोज की पत्नी नीलम ओर बेटी रेखा भी रानीखेत चले गई। वहीं मंगलवार की सुबह करीब छह बजे छडायल चौराहे के पास रहने वाले प्रह्लाद सिंह कन्याल ने सड़क किनारे काफी कागजात बिखरे देखे। इनमे मनोज की बैंक पासबुक, पेन कार्ड, परिचय पत्र, बेटी के स्कूल का परिचय पत्र आदि समान था। बेटी के परिचय पत्र में लिखे नंबर पर कॉल लगाकर प्रह्लाद ने सामान पड़े होने की जानकारी मनोज को दी।

मनोज ने बगल में रहने वाले ताऊ रिटायर्ड कैप्टन हरी राम आर्य को फोन किया और घर देखने के लिए कहा। घर के चैनल का कुंडा टूटा होने की जानकारी मिलने पर मनोज ने परिचितों को फ़ोन कर घर भेजा। मुखानी थाना पुलिस को भी फ़ोन किया गया। पुलिस की मौजूदगी में लोग घर मे गए। मनोज के बेड रूम अस्तव्यस्त था। अलमारी का लॉकर टूटा था और समान बिखरा पड़ा था। मनोज ने फ़ोन पर बताया कि अलमारी में 25 हजार रुपये, दो मंगलसूत्र, 2 जोड़ी झुमके, एक चेन और दो पायल थीं। वहीं मनोज रानीखेत से हल्द्वानी को आ रहे हैं। 11 बजे तक उनके हल्द्वानी पहुचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : बनभूलपुरा में पुलिस कर्मियों पर पथराव के दो आरोपितों की जमानत नामंजूर

यह भी पढ़ें : तेजी से बढ़ता ब्लड प्रेशर और शुगर डैमेज कर रहा है किडनी, इन बातों का रखें ध्‍यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।