Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एंबुलेंस का टायर फटा, बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई; तीन की मौत

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 17 Oct 2018 09:46 PM (IST)

    गौलापार के दानीबंगर में सितारगंज से आ रही एक एंबुलेंस का टायर फटना तीन लोगों की मौत का कारण बन गया। अनियंत्रित एंबुलेंस ने पहले बाइक सवार युवक को टक्क ...और पढ़ें

    एंबुलेंस का टायर फटा, बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई; तीन की मौत
    एंबुलेंस का टायर फटा, बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई; तीन की मौत

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: गौलापार के दानीबंगर में सितारगंज से आ रही एक एंबुलेंस का टायर फटना तीन लोगों की मौत का कारण बन गया। अनियंत्रित एंबुलेंस ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। उसके बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक, एंबुलेंस में लाए गए मरीज समेत उसके भांजे की भी मौत हो गई।

    मूल रूप से पीलीभीत निवासी 70 वर्षीय जलील अहमद मंगलवार को सितारगंज निवासी बेटी से मिलने आए थे। परिजनों ने बताया कि आज सुबह दिल का दौरा पडऩे पर उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बुजुर्ग को हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजन अस्पताल की एंबुलेस में जमील को लेकर हल्द्वानी आ रहे थे। इस बीच गौलापार दानीबंगर के पास एंबुलेस का अगला टायर फटते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। सामने से आ रहे बाइक सवार सुंदरपुर रैक्वाल निवासी देशराज को टक्कर मारने के बाद एंबुलेस पेड़ से जा भिड़ी।

    पुलिस के मुताबिक देशराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस सवार जमील व हसीब ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जमील को चोट नहीं थी। आशंका है कि सदमे की वजह से उसकी मौत हुई होगी।

    यह भी पढें : स्कूल बस ने मारी टक्कर, सड़क किनारे पलटते हुए गड्ढे में गिरी कार

    यह भी पढें : गहरी खाई में गिरी कार, फौजी की मौत; दो घायल

    खबरें और भी