विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी में दीपावली की रात दर्दनाक हादसा... टेंट हाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन कर्मचारी

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 13 Nov 2023 11:09 AM (IST)

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते ...और पढ़ें

हल्द्वानी में दिवाली की रात एक टेंट हाउस में भीषण आग में झुलसे तीन कर्मचारी
हल्द्वानी में दिवाली की रात एक टेंट हाउस में भीषण आग में झुलसे तीन कर्मचारी

HighLights

  1. हल्द्वानी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड
  2. टेंट हाउस में आग लगने से जिंदा जले तीन कर्मचारी
  3. घटना की वजह की छानबीन जारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।

दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और सूचना टेंट हाउस स्वामी व अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। इधर, दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। पूरा टेंट हाउस आग की भेट चढ़ चुका है।

घटना की वजह का लगाया जा रहा पता

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और सीएफओ गौरव भी पहुंच गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - तेज आवाज में गाने बजा रहा था दुकानदार, युवक ने किया मना तो दांतों से काट डाली उंगली; तब तक काटता रहा जब तक...

यह भी पढ़ें - बंपर ऑफर के लालच में कहीं फीकी न हो जाए आपकी दीपावली, ऑनलाइन साइट का ध्यान से करें प्रयोग; बरतें ये सावधानियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।