विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सितारगंज में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, माैके पर ही तीनों की मौत nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 01 Feb 2020 02:07 PM (IST)

सितारगंज में किच्छा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

सितारगंज में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, माैके पर ही तीनों की मौत nainital news
सितारगंज में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, माैके पर ही तीनों की मौत nainital news

सितारगंज, जेएनएन : सितारगंज में किच्छा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता के पचपेड़ा गांव निवासी कुंवर पाल सिंह बबलू और मोहन स्वरूप एक बाइक से वीरेंद्र नगर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक ट्रक बाइक सवार युवकाें को रौंद दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक भाग निकला पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें : न्यायिक अफसर के पेशकार का रोडवेज स्टेशन से उचक्कों ने पर्स उड़ाया

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिले में महिला की हत्या करने के बाद हाईवे किनारे जलाया शव