Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामनगर में आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ ने तोड़ा दम

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 17 Feb 2017 05:03 AM (IST)

    रामनगर वन प्रभाग में पिछले माह आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ ने दम तोड़ दिया। संघर्ष के दौरान एक बाघ ने तभी दम तोड़ दिया था। ...और पढ़ें

    रामनगर में आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ ने तोड़ा दम
    रामनगर में आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ ने तोड़ा दम

    रामनगर, [जेएनएन]: रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत घायल बाघ ने दम तोड़ दिया। यह बाघ पिछले माह आपसी संघर्ष में घायल हुआ था और उस दौरान एक बाघ ने तभी दम तोड़ दिया था।

    19 जनवरी को रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत देचोरी रेंज में दो बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष के दौरान एक बाघ की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा बाघ घायल हो गया था। तब तराई और रामनगर वन प्रभाग ने घायल बाघ को देखने के लिए कैमरे लगाये थे।

    यह भी पढ़ें: तार में फंसा टाइगर, वन महकमें ने ऐसे किया काबू

    कैमरे में घायल बाघ की तस्वीरें कैद हुई थी। गत देर रात वनकर्मियों ने घायल बाघ का शव दूसरे वन प्रभाग तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बेलपडाव छोई बीट में नाले से बरामद किया।

    यह भी पढ़ें: शौचालय में घुसा तो देखा अंदर बैठा था तेंदुआ, कैसे किया काबू जानिए

    वनकर्मियों ने रात में ही मृत बाघ और घायल घूम रहे बाघ का डेटा मिलाया था तो एक ही बाघ होने की पुष्टि हुई। मृत बाघ की उम्र करीब नौ साल आंकी जा रही है।

    यह भी पढ़ें: दादा-दादी के सामने खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी तेंदुआ