Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंगल में आग जलाकर बैठे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, मृतक का सिर व शरीर के कुछ हिस्से ही मिले

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 03:37 PM (IST)

    राम नगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में एक युवक को बाघ ने मार डाला और उसका कुछ हिस्सा खा लिया। चारा लेने गई महिलाओं ने युवक को घसीटे जाने की सूचना दी थी। व ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. राम नगर जंगल में बाघ ने युवक को मारा।

    2. मृतक का केवल सिर और शरीर के अंग मिले।

    3. वन विभाग युवक की पहचान का प्रयास कर रहा।

    जागरण संवाददाता, रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के जंगल में आग जलाकर बैठे एक युवक को बाघ ने मारकर उसे अपना निवाला बना लिया। वन विभाग को मृतक का केवल सिर व शरीर का कुछ हिस्सा मिला है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

    रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में शनिवार शाम चार बजे चारा लेने गई महिलाओं ने एक युवक के घसीटे जाने व कपड़े जूते पड़े होने की जानकारी दी।

    tiger kills man in Ramnagar forest

    सूचना पर शाम को ही रेंजर शेखर तिवारी मौके पर पहुंचे तो आग जलाने के निशान मिले। इसके बाद वनकर्मियों ने उसकी तलाश की। मौके पर घसीटने के निशान मिले थे।

    • अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान रोकना पड़ा।

    रविवार सुबह रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कामिनी आर्या, रेंजर शेखर तिवारी, कोतवाल सुशील कुमार ने वन कर्मियों के साथ मिलकर फिर जंगल में व्यक्ति की तलाश की।

    सड़क से चार सौ मीटर दूर झाड़ी में बाघ का खाया हुआ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला। अवशेष को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। वन विभाग शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Tiger Trapped: बहराइच में वन विभाग ने पिंजरे में कैद किया बाघ, आबादी के पास पहुंचने पर बढ़ रहा था खतरा

    यह भी पढ़ें- बाघ को पकड़ने के लिए 200 वनकर्मी कर रहे मशक्कत, रेस्क्यू में कोहरा बना बाधा, अब टाइगर ने बदली लोकेशन