विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज धनतेरस पर दिनभर खरीदारी का मुहूर्त, 5.20 बजे से कर सकते हैं दीपदान

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:47 AM (IST)

आज 6 नवंबर को धनतेरस है, जिसमें सुबह से सूर्यास्त तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। शाम 5:20 बजे से यम दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत आज यानी छह नवंबर को धनतेरस के साथ होगी। इस दिन खरीदारी के लिए सुबह से सूर्यास्त तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

वहीं, शाम को मृत्यु के देवता यमराज के पूजन के साथ यम दीपदान किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन जोशी ने बताया कि धनतेरस पर धनवर्षा योग बन रहा है। पूरे दिन अमृत व हस्त नक्षत्र के साथ विष्कुम्भ योग और तैतिल व वणिज करण का संयोग रहेगा। इसे सुख-समृद्धि और धन-धान्य के लिए शुभ माना गया है। इस दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा।

डा. जोशी के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी का सामान्य शुभ मुहूर्त सुबह 7:55 बजे से सूर्यास्त तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान लोहा और लकड़ी के उपकरण खरीदना मध्यम फलदायी माना गया है।

धनतेरस पर प्रदोष काल में यमराज का पूजन और दक्षिण दिशा में दीपदान का भी महत्व है। यम दीपदान का समय शाम 5:20 से रात 8:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीप जलाकर यमराज से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है।

कल छोटी दीपावली, आठ को दीपोत्सव

सात नवंबर को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। आठ नवंबर को मुख्य दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन का प्रदोष और वृषभ काल मुहूर्त शाम 5:18 से 7:46 बजे तक रहेगा। इसके बाद 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट तथा 11 नवंबर को भैया दूज और बग्वाली पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर देशभर में 60 हजार करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार, दिल्ली में 20 हजार करोड़ का अनुमान

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर खुले मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दरबार के पट, काशी में पांच दिनों तक मिलेगा 'खजाना प्रसाद'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।