Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नैनीताल में सैलानियों की बाढ़, अब दोपहिया पर्यटक वाहनों की शहर में नो एंट्री

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 07:56 PM (IST)

    Tourist Rush in Nainital नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को अधिकांश होटल पैक थे और पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से भर गए थे। होटल ...और पढ़ें

    Tourist Rush in Nainital: नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी। जागरण
    Tourist Rush in Nainital: नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी। जागरण

    HighLights

    1. होटल-गेस्ट हाउस फुल, पार्किंग स्थल भी पर्यटकों के वाहनों से पैक
    2. शहर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही जारी
    3. पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले, यातायात व्यवस्था बनाने को पुलिस अलर्ट

    जागरण संवादाता, नैनीताल । Tourist Rush in Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी है। रविवार को नगर के अधिकांश होटल पैक होने के साथ ही पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गए। होटलों के टैरिफ में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

    10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे नैनीताल

    पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने भवाली मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया। हालांकि रूसी बाईपास, नारायण नगर में वाहनों को रोकने की नौबत नहीं आई। कारोबारियों के अनुसार 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सोमवार से पर्यटकों के दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की इस रोपवे परियोजना को झटका, देरी के कारण कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद

    समय से पहले पर्यटन सीजन ने दी दस्तक

    भीड़ बढ़ने पर चौपहिया वाहन भी रोके जाएंगे। मैदानी भागों में गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद शहर में इस बार समय से पहले पर्यटन सीजन दस्तक दे चुका है। मैदानी इलाकों में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने पर सैलानी की संख्या और बढ़ जाएगी। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए।

    नैनी झील।

    ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद

    नौका विहार करने वालों तांता लगा रहा। मालरोड पर भी खासी चहल-पहल रही। स्नोव्यू, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व चिड़ियाघर में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। राजभवन देखने वालों की भी उत्सुकता देखते ही बनी। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को भी सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा, जबकि ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्‍जाम खत्‍म - गर्मियां शुरू, उत्‍तराखंड की इस जगह घूमने को पर्यटकों में उत्साह; जून तक टैक्सी पैक

    एसपी डा. जगदीश चंद्र के अनुसार सोमवार को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में दोपहिया पर्यटक वाहन रोके जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

    दिन में गर्मी, शाम सामान्य

    नगर में मौसम शुष्क बना रहा। दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शाम को आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम छंट गए। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।