ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, जाम में फंसी एंबुलेंस
ऑरेंज अलर्ट के बावजूद नैनीताल में इस वीकेंड 8000 से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे नगर की रौनक बढ़ गई और होटल पैक रहे। हालांकि, पर्यटकों की भारी भीड़ के का ...और पढ़ें

नैनीताल में बारिश के दौरान भी नौकायन के लिए खड़े पर्यटक। जागरण।
HighLights
ऑरेंज अलर्ट के बावजूद नैनीताल में 8000 से अधिक पर्यटक पहुंचे।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और गुजरात से आए सैलानी।
पर्यटकों की भीड़ से जाम में फंसी एंबुलेंस, आधे घंटे बाद मिली राहत।
जागरण संवादाता, नैनीताल। ऑरेंज अलर्ट के बावजूद सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ का उमड़ना जारी है। इस वीकेंड पर आठ हजार से अधिक सैलानियों ने नगर भ्रमण किया। जिसके चलते नगर की रंगत निखरी हुई नजर आई।
ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन को बीते तीन सप्ताह होने जा रहे हैं और सैलानियों की आमद है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वीकेंड पर शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार तक जारी रहा। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच गए और पंजाब और गुजरात के सैलानी भी नजर आए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से नगर के मुख्य स्थानों के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए
पूरे दिन सैलानियों का रहा आना-जाना
इस बीच चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और बोटेनिकल गार्डन में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। नौका विहार करने वाले सैलानियों की संख्या खूब रही। हालाकि रविवार को नौका विहार अधिकांश समय ठप रहा। मालरोड में भारी भीड़ रही । बारिश के साथ सैलानी मौजमस्ती करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी
जाम में फंसी एंबुलेंस, हुई फजीहत
शहर में पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ा तो सुबह ही डीएसए व अन्य पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिससे तल्लीताल डांठ, मालरोड, हल्द्वानी व भवाली रोड में लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। जिसका लंबा सायरन सुन पहुंचे पुलिसकर्मियों व राहगीरों ने प्रयास कर किसी तरह एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। करीब आधे घंटे जाम में फंसे रहने के बाद एंबुलेंस को आगे जाने का रास्ता मिला। हालांकि देर शाम यातायात सामान्य हो गया।