वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़, भवाली की सड़कों पर लगा भीषण जाम
वीकेंड पर कैंची धाम में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे भवाली की सड़कों पर भीषण जाम लग गया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया ...और पढ़ें

हर ओर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। जागरण
HighLights
वीकेंड पर कैंची धाम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।
भवाली की सड़कों पर भीषण यातायात जाम की स्थिति बनी।
पुलिस ने 90 शटल सेवाएं संचालित कर यातायात संभाला।
संवाद सहयोगी, भवाली। वीकेंड पर एक बार फिर भारी संख्या में पर्यटकों ने कैंची धाम के दर्शन किये। भक्तों की संख्या बढ़ने से सड़कें पूरी तरह जाम में डूब गई। यातायात अव्यवस्थित होने से हर ओर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं।
ट्रैफिक बढ़ने पर पुलिस ने रूट डाइवर्जन के साथ पहले तो शटल सेवाएं संचालित की, फिर ट्रैफिक अत्यधिक बढ़ने पर करीब 90 शटल सेवाएं संचालित की गईं। साथ ही दुपहिया टैक्सी वाहनों को भी सेनिटोरियम में पार्क कराकर शटल से कैंची भेजा गया। जाम की ये स्थिति सुबह से शाम बनी रही, जिससे व्यापारी, राहगीर व आवश्यक कार्य से भवाली आए लोग खासे परेशान दिखे।
एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि शनिवार को नगर में पर्यटकों के वाहनो का दबाव बढ़ गया, जिसके मद्देनजर 90 शटल सेवाएं चलाई गईं। टैक्सी स्कूटी, बाइक को भी पार्किंग में रोककर श्रद्धालुओं को शटल से भेजा गया।
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में मेडिटेशन के साथ सैलानियों के लिए होगी नई पहल, जाम से भी मिलेगा छुटकारा
यह भी पढ़ें- साल के पहले दिन उत्तराखंड के मदिरों में आस्था का सैलाब, कैंची धाम और जागेश्वर में उमड़ी भीड़- Photo