Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 18 Jul 2018 05:14 PM (IST)

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में चिकित्सा सुविधा के बदहाल होने से कोसी घाटी के व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रदर्श ...और पढ़ें

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

    गरमपानी, नैनीताल [जेएनएन]: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में चिकित्सा सुविधा के बदहाल होने से कोसी घाटी के व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही व्यवस्था में सुधार न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। 

    व्यापारियों के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सुविधा न होने के साथ ही चिकित्सकों व स्टाफ की कमी बनी हुई है। अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित सीएचसी गरमपानी में पीपीपी मोड व्यवस्था समाप्त होने के बाद से यह समस्या बढ़ गई है। 

    अब एक्स रे, अल्ट्रासाउंड के साथ ही विभिन्न जांच का कार्य भी प्रभावित है। समुचित चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती ना होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने चिकित्सा प्रभारी सतीश पंत से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सामुदियाक केंद्र का लाभ नैनीताल जनपद के ग्रामीण इलाकों के साथ ही अल्मोड़ा के ताड़ीखेत (रानीखेत), बेतालघाट आदि के लोगों को मिलता है। व्यवस्थाएं ना होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

    ग्रामीणों ने चेताया कि यदि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं सुचारु नहीं की गई तो क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस दौरान भास्कर पांडे, अनिल सिंह जीवन सिंह नेगी, मनीष तिवारी, दीपक पाटनी, प्रकाश चंद्र, पूरन लाल साह, फिरोज अहमद, राजेंद्र सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पावर ग्रिड के पास रहने वाले परिवारों को घर खाली करने का नोटिस

    यह भी पढ़ें: अतिक्रमण अभियान के खिलाफ भाजपा व कांग्रेस का संयुक्त विरोध, प्रशासन ने खींचे कदम

    यह भी पढ़ें: दून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार