Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: जंगली हाथियों के संग भागी दो पालतू हथिनियां, देर रात लौटी वापस

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:12 PM (IST)

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना जोन से जंगली हाथियों के झुंड के साथ लापता हुईं दो पालतू हथिनी तुंगा और कपिला देर रात अपने डेरे पर लौट आईं। ...और पढ़ें

    कार्बेट के झिरना रेंज में लौटी तुंगा व कपिला हथिनी। सौजन्य: कार्बेट

    कार्बेट के झिरना रेंज में लौटी तुंगा व कपिला हथिनी। सौजन्य: कार्बेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना जोन में लापता हुई दो पालतू हथिनी देर रात वापस अपने डेरे पर लौट आईं।

    दोनों हथिनियों के लौट आने पर कार्बेट पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों की ओर से महावतों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    कार्बेट टाइगर रिजर्व के पास 14 पालतू हाथी हथिनी हैं। इनमें से 11 हाथी हथिनियों को कार्बेट पार्क की सुरक्षा के लिए आसाम से यहां लाया गया था, जिसमें एक तुंगा व कपिला हथिनी को सीटीआर की झिरना रेंज में तैनात किया गया था।

    दोनों हथिनियों को रेंज कार्यालय क्षेत्र में ही चरने के लिए छोड़ा हुआ था। उनके दोनों पैरों में जंजीर भी बांधी गई थी।

    मंगलवार शाम को तीन बजे करीब जब महावत उनके लिए हरा चारा काट रहे थे, तभी उधर आए जंगली हाथियों के झुंड के साथ दोनों हथिनी भी चली गई। महावत जब वापस आए तो हथिनियों को लापता देख आसपास तलाश की।

    इसके बाद अधिकारियों तक सूचना पहुंची। कालागढ़, ढेला, झिरना रेंज के कर्मचारियों ने संयुक्त टीम बनाकर दोनों हथिनियों को तलाश किया, लेकिन रात होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा।

    बुधवार को कार्बेट के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी और झिरना रेंज के रेंजर दीपक तिवारी ने बताया कि रात एक डेढ़ बजे के करीब दोनों हथिनी वापस लौट आई थीं।

    दोनों हथिनियों को बांध दिया है। उनके पैरों में जंजीरें भी बंधी हुई हैं। इन दिनों हथिनियों का प्रजनन काल भी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कुमाऊं के जंगलों में कितने हाथी? 20 मई से शुरू हो जाएगी गजराज की गणना

    यह भी पढ़ें- कार्बेट टाइगर रिजर्व में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर