विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपकोट से सूपी जा रही मैक्स 150 मीटर नीचे खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार गंभीर

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:45 PM (IST)

शनिवार को कपकोट से सूपी जा रही एक मैक्स वाहन मुनार बैंड के समीप एकाएक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

कपकोट से सूपी जा रही मैक्स 150 मीटर नीचे खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार गंभीर
कपकोट से सूपी जा रही मैक्स 150 मीटर नीचे खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार गंभीर

बागेश्वर, जेएनएन : शनिवार को कपकोट से सूपी जा रही एक मैक्स मुनार बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन में सवार दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कपकोट अस्पताल से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
करीब सवा चार बजे मैक्स यूके 02सीए-0751 कपकोट से सूपी गांव जा रही थी। मुनार बैंड के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जंगल का इलाका होने से पुलिस को देर से सूचना मिली। कपकोट पुलिस दलबल के साथ करीब घंटेभर दुर्घटनास्थल पहुंची। घायलों को खाई से रेस्क्यू किया गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने तीन यात्रियों को गंभीर बताते हुए  हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस सभी कोणों से घटना की जांच कर रही है।

मैक्स दुर्घटना में दो की मौत

  • कुंवर सिंह (85) साल, निवासी सूपी।
  • तारा सिंह (45) साल निवासी खलझूनी।

घायल का विवरण

  • दुर्गा सिंह (45) पुत्र लाल सिंह सूपी
  • पूरन सिंह (53) पुत्र दलीप सिंह निवासी सूपी।
  • यशोदा (25) बर्ष पुत्री भूपाल सिंह निवासी सूपी।
  • नंदन सिंह (35) पुत्र जगत सिंह (चालक)निवासी सूपी।