Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिले दो तमंचे और एके-47 के कारतूस, पॉक्सो केस से छूटकर आया था

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 12:47 PM (IST)

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस ने एक बर्खास्त शिक्षक के घर से दो तमंचे और एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि म ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में पुलिस ने दो अवैध तमंचा व एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। अवैध तमंचा रखने वाला बुजुर्ग पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।

    पॉक्सो केस में जेल से छूटकर आया था घर

    पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस मिले।

    सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से हथियार बरामद

    परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। तलाशी के दौरान हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने आरोपित को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही

    पुलिस के मुताबिक आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही है और उसने मौके पर आत्महत्या जैसी हरकत करने की कोशिश भी की। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

    खबरें और भी