Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarahand Weather Update : उत्तराखंड में 12 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं, सुबह-शाम का तापमान गिरेगा

    By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 06:32 AM (IST)

    Uttarahand Weather Update मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन मौसम व तापमान में अधिक बदलाव की संभावना से इन्कार किया है। अधिकांश जगहों पर धूप खिली रहेगी। मौ ...और पढ़ें

    Uttarahand Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बढ़ाया तापमान, अगले सप्ताह भी वर्षा के आसार नहीं
    Uttarahand Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बढ़ाया तापमान, अगले सप्ताह भी वर्षा के आसार नहीं

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarahand Weather Update : सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने तापमान बढ़ा दिया है। हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में 24 घंटे के दौरान 1.8 डिग्री की तेजी आई है। नैनीताल, मुक्तेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ आदि जगहों पर भी तापमान का यही ट्रेंड रहा। हालांकि रात के तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है।

    मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन मौसम व तापमान में अधिक बदलाव की संभावना से इन्कार किया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 12 नवंबर तक वर्षा की संभावना नहीं है। अधिकांश जगहों पर धूप खिली रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा। 10 नवंबर के बाद तापमान में जरूर थोड़ी कमी आने की संभावना है।

    प्रमुख स्थानों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

    स्थान      अधिकतम   न्यूनतम

    हल्द्वानी      28.0     18.7

    नैनीताल    18.6      10.8

    मुक्तेश्वर     21.1      9.1

    चंपावत      22.2      7.9

    पिथौरागढ़   23.6     12.3

    गढ़वाल मंडल में छिटपुट वर्षा 

    कुमाऊं मंडल से मौसम रुठा हुआ है लेकिन गढ़वाल मंडल में अगले दो दिन कहीं कहीं पर हल्की वर्षा व हिमपात होने की संभावना है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छह व सात नवंबर को कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात हो सकती है।

    सुबह-शाम का तापमान गिरेगा

    आठ नवंबर से एक बार फिर से शुष्क होने लगेगा। हालांकि मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। विशेष रूप से सुबह व शाम के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

    खबरें और भी