उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, हरिद्वार में फिर पकड़ी गईं दो डमी परीक्षार्थी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में डमी परीक्षार्थियों का मामला बढ़ रहा है। हरिद्वार जिले में गृह विज्ञान की परीक्षा में दो और बालिकाएं पकड़ी गईं, जो वास्तविक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह डमी परीक्षार्थियों के परीक्षा देते पकड़े जाने का मामला बढ़ता जा रहा है।
पहले आठ डमी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने के बाद फिर से हरिद्वार जिले में ही दो बालिकाएं पकड़ी गई हैं। इस फर्जीवाड़े में किसी कोचिंग संस्थान की संलिप्पता की बात कही जा रही है।
शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जनपद हरिद्वार जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र में भी गृह विज्ञान की परीक्षा थी।
सुबह प्रात: दस बजे से शुरू हुई परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का सत्यापन किया।
इस दौरान व्यक्तिगत दो बालिकाओं पर शक हुआ तो वह वास्तविक बालिकाओं की जगह पर परीक्षा देती हुई पकड़ी गई। दोनों डमी बालिकाओं की उत्तरपुस्तिका सील की गई।
इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड के कार्यालय को जानकारी दी गई।डमी परीक्षार्थी जिन दो बालिकाओं की जगह परीक्षा दे रही थी वे वर्णिका लालयान इंटर कालेज हददीपुर हरिद्वार की पंजीकृत छात्राएं हैं।
बीते 24 फरवरी को हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा में भी हरिद्वार के राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर परीक्षा केंद्र में आठ डमी परीर्थी पकड़े गए थे। जिसमें व्यक्तिगत चार बालक व चार बालिकाएं शामिल थी।
बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में पास कराने के लिए किसी कोचिंग संस्थान का नाम सामने आ रहा है।
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने दो डमी परीक्षार्थियों के पकड़े जोन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से जानकारी रिपोर्ट मांगी गई है।