Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैलानियों की पसंदीदा जगह बनती जा रही उत्‍तराखंड की ये डेस्टिनेशन, इस साल 114740 पर्यटक बढ़े

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 05:23 PM (IST)

    Uttarakhand Tourism देश में बाघों की संख्या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व शीर्ष पर है। उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क में सैलानियों की तादाद बढ़त ...और पढ़ें

    Uttarakhand Tourism: देश में बाघों की संख्या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व शीर्ष पर है। Jagran File
    Uttarakhand Tourism: देश में बाघों की संख्या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व शीर्ष पर है। Jagran File

    HighLights

    1. पर्यटकों से कार्बेट पार्क ने की रिकार्ड तोड़ 29.80 करोड़ रुपये की कमाई
    2. पिछले साल की तुलना में कुल 33 प्रतिशत भारतीय व 23 प्रतिशत विदेशी पर्यटक बढ़े

    जासं, रामनगर। Uttarakhand Tourism: देश ही नहीं दुनिया में प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि इस बार कार्बेट पार्क ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कमाई के रिकार्ड तोड़कर 29.80 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

    आय के साथ ही 33 प्रतिशत भारतीय व 23 प्रतिशत विदेशी पर्यटक बढ़े हैं। जबकि बीते वर्ष 2023-24 में कुल 344655 पर्यटकों से 23.29 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इस बार 114740 पर्यटक अधिक बढ़े हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की इस रोपवे परियोजना को झटका, देरी के कारण कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद

    देश ही नहीं दुनिया में भी विख्यात

    कार्बेट नेशनल पार्क देश ही नहीं दुनिया में भी विख्यात है। एक तरह से कार्बेट उत्तराखंड का गौरव भी है। देश में बाघों की संख्या के लिहाज से कार्बेट टाइगर रिजर्व शीर्ष पर है। इसलिए पर्यटक की पहली पसंद कार्बेट पार्क में सफारी व नाइट स्टे रहता है। वर्ष 2024-25 में कार्बेट पार्क को डे विजिट, नाइट स्टे, दो म्यूजियम से कुल 459395 देशी विदेशी पर्यटकों से 29.80 करोड़ रुपये की आय हुई है।

    यह भी है आय बढ़ने की वजह

    रामनगर: कार्बेट पार्क पर्यटकों की पहली पसंद तो है ही। दूसरा शुल्क वृद्धि से भी अच्छी आय हुई है। 2023 के अंत में कार्बेट पार्क में सफारी का परमिट शुल्क एक हजार से सीधे 34 सौ कर हो गया था। इसी तरह नाइट स्टे व म्यूजियम का शुल्क भी सरकार की ओर से बढ़ा दिया गया था। जिस वजह से 2023-24 में 23 करोड़ रुपये व 2024-25 में आय का आंकड़ा 29 करोड़ रुपये पहुंच गया।

    जागरण आर्काइव।

    यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्‍जाम खत्‍म - गर्मियां शुरू, उत्‍तराखंड की इस जगह घूमने को पर्यटकों में उत्साह; जून तक टैक्सी पैक

    • डे विजिट व नाइट स्टे के पर्यटकों की कुल संख्या- 335500
    • डे विजिट में आए भारतीय पर्यटक-301100
    • डे विजिट में आए विदेशी पर्यटक-10300
    • नाइट स्टे के लिए आए भारतीय पर्यटक-23100
    • नाइट स्टे के लिए आए विदेशी पर्यटक-1000
    वित्तीय वर्ष भारतीय विदेशी कुल पर्यटक आय
    2022-23 359494 6142 365636 13.13 करोड़
    2023-24 335475 9180 344655 23.29 करोड़
    2024-25 448095 11300 459395 29.80 करोड़

    कार्बेट पार्क की आय एक रिकार्ड है। आय बढ़ने की कई वजह है। जिसमें विदेशी पर्यटकाें के लिए ढिकाला में चार कक्ष आरक्षित हैं। जो पहले नहीं थे। विश्राम गृह की सुविधाएं भी पहले से काफी सुधारी गई हैं। म्यूजियम में भी पहले से काफी कुछ सुधारा गया है। यह अच्छी बात है कि कार्बेट की आय 29.80 करोड़ तक पहुंची है। आगे भी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएंगे। - डा. साकेत बडोला, निदेशक काबैट टाइगर रिजर्व, रामनगर।

    खबरें और भी