Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    38th National Games: माडर्न पेंटाथलान में पहले दिन ही उत्तराखंड पर गोल्‍ड की बरसात, झोली में गिरे पांच स्‍वर्ण पदक

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:04 PM (IST)

    38th National Games 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने आधुनिक पेंटाथलान में पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण प ...और पढ़ें

    38th National Games: पहले दिन ही उत्तराखंड में बरसे पांच स्वर्ण समेत सात पदक। जागरण
    38th National Games: पहले दिन ही उत्तराखंड में बरसे पांच स्वर्ण समेत सात पदक। जागरण

    HighLights

    1. काशीपुर के सक्षम सिंह व बागेश्वर की ममता खाती ने बनाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक
    2. माडर्न पेंटाथलान के पहले दिन लेजर रन, मिक्सड रिले व टीम इवेंट खेले गए

    जासं, हल्द्वानी। 38th National Games:माडर्न पेंटाथलान खेल की शुरुआत उत्तराखंड के लिए मानो स्वर्ण पदक की बारिश के साथ हुई। पहले दिन ही उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण पदक समेत सात पदक हासिल किए हैं। जबकि काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह व बागेश्वर की ममता खाती ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं बागेश्वर की मंजू गोस्वामी व पिथौरागढ़ के लाल सिंह को एक-एक कांस्य पदक मिला है।

    गौलापार स्थित आइजीआइ स्पोर्ट्स स्टेडियम में माडर्न पेंटाथलान खेल के पहले दिन लेजर रन (5x600 मीटर, 4x5 शूटिंग हिट्स 10 मीटर), मिक्सड रिले व टीम इवेंट खेले गए, इसमें लेजर रन के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह ने 10 मिनट 54 सेकेंड आठ माइक्रोसेकेंड में स्वर्ण पदक हासिल किया।

    यह भी पढ़ें- पृथ्‍वी के नजदीक आ रही आसमानी आफत से साइंस की दुनिया में हड़कंप, वैज्ञानिकों की पैनी नजर

    पिथौरागढ़ गंगोलीहाट के लाल सिंह को कांस्य पदक

    वहीं गोवा के बाबू अर्जुन गोनकर ने 11.01.22 के समय में रजत पदक व उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गंगोलीहाट के लाल सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं महिला वर्ग में बागेश्वर की ममता खाती ने 11.51.68 के समय से स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि मध्यप्रदेश की नेहा यादव को रजत पदक व बागेश्वर बैजनाथ की मंजू गोस्वामी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    जबकि लेजर रन मिश्रण रिले में उत्तराखंड के ममता खाती व सक्षम प्रताप की जोड़ी को स्वर्ण, गोवा की नेहा गोनकर व बाबू अर्जुन गोनकर की जोड़ी को रजत व महाराष्ट्र के दीक्षा संदीप व जय लवाते की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

    खबरें और भी

    हीं टीम मिश्रण रिले में उत्तराखंड के नीरज नेगी, सक्षम सिंह व लाल की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। ऐसे में उत्तराखंड को महिला-पुरुष की व्यक्तिगत स्पर्धा में दो स्वर्ण, मिक्सड रिले में महिला-पुरुष में दो स्वर्ण व टीम इवेंट में एक स्वर्ण मिलाकर कुल पांच स्वर्ण व दो कांस्य पदक मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या के अपराधों में आई कमी, लेकिन इन मामलों में हुई बढ़ाेतरी

    लान बाल में झारखंड ने दो, असम और बिहार ने जीते एक-एक स्वर्ण पदक

    देहरादून: राष्ट्रीय खेल की लान बाल प्रतियोगिता के आखिरी दिन झारखंड ने दो, असम और बिहार ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एकल के फाइनल में झारखंड ने बिहार को 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुष फोर्स के खिताबी मुकाबले में भी झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला पेयर्स के फाइनल में असम ने ओडिशा को 19-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं वुमेंस ट्रिपल्स में बिहार ने पश्चिम बंगाल को 16-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के लान बाल ग्राउंड में शनिवार को विभिन्न राज्यों के बीच हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। महिला पेयर्स में असोम की बंगिता हजारिका और नयन मोनी सैकिया ने स्वर्ण, ओडिशा की राजेश्वरी सेेठ और रोशनी साहू ने रजत, झारखंड की लवली चौबे व रूपा रानी तिर्की और बंगाल की बीना शाह और रीमा पावा ने कांस्य पदक जीता।

    महिला ट्रिपल्स मुकाबले में बिहार ने स्वर्ण, पश्चिम बंगाल ने रजत और झारखंड व दिल्ली ने कांस्य पदक जीता। पुरुष फोर्स में झारखंड ने स्वर्ण, बंगाल ने रजत और असम व मणिपुर ने कांस्य पदक जीता। पुरुष एकल में झारखंड के सुनील बहादुर ने स्वर्ण, बिहार के चंदन कुमार सिंह ने रजत, पश्चिम बंगाल के सौमेन बनर्जी और असम के पुतुल सोनोवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।