विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में बड़ा गुल खिलाएगा एनडी तिवारी का भाजपा कनेक्शन!

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:36 AM (IST)

कांग्रेस से बेटे को सम्मान की उम्मीद लगाए बैठे पूर्व सीएम एनडी तिवारी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [गोविंद सनवाल]: कांग्रेस से सम्मान की उम्मीद लगाए बैठे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर के 'हाथ' अब भी खाली हैं। विकास पुरुष के सम्मान में ही सही भाजपा की उनसे बढ़ती नजदीकियां बता रही हैं कि जल्द ही कोई बड़ा 'गुल' भी खिल सकता है। भाजपा की यह चुनावी स्ट्राइक भले ही सपा के लिए ज्यादा दिक्कत वाली न हो, लेकिन कांग्रेस का खेल जरूर बिगड़ सकता है।
अपना जन्मदिन मनाने के लिए 16 अक्टूबर से पूर्व सीएम एनडी तिवारी हल्द्वानी में ही हैं। फिलहाल उनके परिवार का उत्तर प्रदेश लौटने का कोई कार्यक्रम भी नहीं है। चुनाव से पूर्व एनडी की पत्नी उज्ज्वला व पुत्र रोहित शेखर की हल्द्वानी में मौजूदगी से सियासी पारा भी गर्म हो गया है।

पढ़ें: उत्तराखंड में भी दिखा अखिलेश और शिवपाल के झगड़े का असर, दो धड़ों में बंटी सपा
एनडी हल्द्वानी ही नहीं ऊधमसिंह नगर जिले में भी हर वर्ग व पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुराने परिचितों से मुलाकात कर रहे हैं। इन मुलाकातों के मायने इसलिए भी जरूरी हो गए हैं क्योंकि एनडी तिवारी अब शारीरिक व मानसिक रूप से पहले जैसे सक्रिय नहीं रहे।
वहीं रोहित शेखर तिवारी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत इसी विधानसभा चुनाव से करने की दृढ़ इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि अब तक किसी भी पार्टी से उन्हें टिकट मिलने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एनडी के कद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सपा ने उन्हें सम्मान दिया है तो पुराने कांग्रेसी होने के नाते उत्तराखंड में आज भी उनका नाम ही काफी है।

पढ़ें: उत्तराखंड में आने लगे हैं हवाई नेता : सीएम
ऐसे में आगामी चुनावों से पूर्व भाजपा एनडी के नजदीक आती दिख रही है। भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी 18 अक्टूबर को जन्मदिन कार्यक्रम में उनसे सीधे तो नहीं मिले लेकिन सर्किट हाउस में उसी दिन उन्होंने काफी देर मुलाकात की।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट दो बार उनसे मिलने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी थी। सुबह भट्ट तीसरी बार में एनडी व रोहित से मिले। काफी देर बातचीत भी हुई।
रोहित कहते हैं कि यह सही है कि कांग्रेस से उन्हें काफी उम्मीद थी, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है। हां, यह जरूर है कि अब कांग्रेसियों से ज्यादा भाजपा नेता मिलने भी आ रहे हैं। दीपावली के बाद राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पढ़ें: दलितों के हित की सरकार है मोदी सरकार: अजय टम्टा
हम हर फैसले पर अखिलेश के साथ: रोहित शेखर
उत्तर प्रदेश में सपा परिवार में चल रही उथलपुथल को पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर बेहद दुखद बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की सीएम अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ रिश्ते भी पारिवारिक हैं। पिताजी भी परिवार में बिखराव की बात से आहत हैं। अखिलेश मेरे बड़े भाई हैं।
राजनीतिक संबंधों को छोड़ भी दें तो उनका परिवार व्यक्तिगत रिश्ते की खातिर हर वक्त बड़े भाई अखिलेश के साथ रहेगा। अखिलेश अच्छी सोच वाले युवा नेता हैं और उनके नेतृत्व में उप्र सरकार अच्छा काम भी कर रही है।

पढ़ें: कांग्रेसी बोले, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल आए तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।