Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: आज से प्री मानसून शुरू, बारिश होने की संभावना; गर्मी होगी छूमंतर

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:00 AM (IST)

    हल्द्वानी में उमस भरी गर्मी के बाद मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार गुरुवार को प्री-मानसून की दस्तक हो सकती है जिससे वि ...और पढ़ें

    15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जागरण आर्काइव
    15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. हल्द्वानी में प्री-मानसून की दस्तक गुरुवार को
    2. 15 जून से मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा
    3. रुद्रपुर में भी हल्की वर्षा का अनुमान

    जासं, हल्द्वानी। प्री मानसून से पहले बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी में लोगों को अत्यधिक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी है। हालांकि बुधवार को सुबह बादल होने से बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद दोपहर तक तापमान थोड़ा गर्म रहा। लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया है।

    पंतनगर मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। फिर गुरुवार को हल्द्वानी में प्री मानसून की दस्तक हो जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। बताया कि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। 15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जिसके बाद मौसम में ठंडक रहेगी। हालांकि उमस के दौरान लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ेगी।

    हल्की वर्षा की संभावना

    रुद्रपुर : तराई में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरूवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तीन दिन तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।