Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: तराई-भाबर में दिखने लगे सूरज के तेवर, हल्द्वानी में 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 12:31 PM (IST)

    तराई-भाबर क्षेत्र में सूर्य के तेवर तीखे हो गए हैं, जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, अप्रै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । तराई-भाबर क्षेत्र में सूर्य तेवर दिखाने लगा है। अप्रैल मध्य से ताप के प्रताप संग भीषण गर्मी के प्रकोप में लगातार वृद्धि हो रही है।

    ऐसे में गुरुवार को हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रभाव सड़कों पर भी दिखने लगा है।

    दोपहर के समय में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। आगामी दिनों तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। यदि पारा बढ़ने का क्रम इसी प्रकार जारी रहा तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम शुष्क, चढ़ा पारा; पहाड़ों में बिजली-तेज हवाओं का अलर्ट