यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में पांच अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार
Uttarakhand Weather Update बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगर यह मजबूत रहा तो उत्तराखंड पर इसका असर पांच से आठ अक्टूबर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : वर्षा का दौर थमा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं लग रही। हालांकि पांच अक्टूबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना बन रही है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगर यह मजबूत रहा तो उत्तराखंड पर इसका असर पांच से आठ अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के रूप में दिख सकता है। फिलहाल 30 सितंबर को कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
गुरुवार दोपहर बाद अचानक बदला मौसम
मौसम विभाग ने शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई थी। लोकल सिस्टम काम करने से गुरुवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदला। बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई। विशेषरूप से अल्मोड़ा के ताकुला, जागेश्वर, पिथौरागढ़ के कनालीछीना, जौलजीबी, गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, बागेश्वर के सोंग, लीती, कपकोट क्षेत्र में बूंदाबांदी से लेकर 11 मिमी तक वर्षा रिकार्ड की गई।
.jpg)
फिलहाल तापमान स्थित बना रहेगा
शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य हैं।
खबरें और भी
अक्टूबर दूसरे सप्ताह से गिरेगा तापमान
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अक्टूबर दूसरे सप्ताह से तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू होगी।